23.9 C
Dehradun, IN
July 5, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

SSP देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

पदोन्नत अधिकारियों के सम्मान में किया गया पिपिंग सेरेमनी का आयोजन

उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ इसी प्रकार मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को किया प्रेरित

आज दिनांक 01/07/2026 को जनपद में नियुक्त निरीक्षक राजेश साह तथा निरीक्षक प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

पिपिंग सेरेमनी के दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

आंगनबाड़ी साड़ी-सूट खरीद पर बवाल: मंत्री रेखा आर्य पर कमीशनखोरी और घटिया गुणवत्ता के गंभीर आरोप

himvarta

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे… भव्य रोड शो के साथ लोकार्पण स्थल की ओर बढ़ रहे प्रधानमंत्री मोदी

himvarta

जन सेवा संकल्प के साथ मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खैरी मानसिंह, बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग

himvarta

Leave a Comment