35 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में PM मोदी के दौरे से ट्रैफिक डायवर्जन: घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान

देहरादून: प्रधानमंत्री Narendra Modi के देहरादून आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने आज शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। आमजन को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देखें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की जाने वालों के लिए रूट

देहरादून शहर से दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की की ओर जाने वाले वाहनों को शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और बेहट होते हुए अपने गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसके अलावा वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन रिस्पना पुल, जोगीवाला, लालतप्पड़, रायवाला होते हुए हरिद्वार मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

वहीं छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन शिमला बाईपास, नयागांव रोड, धर्मावाला चौक और शाकुंभरी देवी मार्ग से होकर आगे बढ़ेंगे।

बाहरी शहरों से देहरादून आने वाले वाहन

दिल्ली, सहारनपुर और छुटमलपुर से देहरादून व मसूरी आने वाले वाहनों को छुटमलपुर, बेहट, धर्मावाला चौक, सिंधनिवाला तिराहा और प्रेमनगर मार्ग से भेजा जाएगा। कुछ वाहनों को बड़कला अंडरपास से रुड़की और हरिद्वार के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
चकराता, विकासनगर और पांवटा साहिब क्षेत्र से आने-जाने वाले वाहनों को हरबर्टपुर, धर्मावाला चौक और छुटमलपुर के रास्ते दिल्ली, सहारनपुर और हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा, जबकि ऋषिकेश और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए वाहन अपने निर्धारित मार्ग से ही चलेंगे।

मसूरी और पर्वतीय क्षेत्रों के लिए ट्रैफिक प्लान

मसूरी और राजपुर रोड से आने-जाने वाले वाहनों को मसूरी डायवर्जन, दिलाराम और घंटाघर होते हुए भेजा जाएगा। कैंट क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों के लिए हाथीबड़कला और दिलाराम चौक के रास्ते का उपयोग किया जाएगा।
पर्वतीय जनपदों और कुमाऊं क्षेत्र से सहारनपुर जाने वाले वाहन हरिद्वार, रुड़की और भगवानपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।

शहर के अंदर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

शहर के अंदर कई स्थानों पर ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कैंट क्षेत्र में वन-वे ट्रैफिक लागू रहेगा। कैंट चौक से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहनों को डाकरा बाजार के रास्ते भेजा जाएगा।
बिंदाल कट से सीएसडी तिराहा जाने वाले वाहन किशननगर और कौलागढ़ चौक के रास्ते जाएंगे, जबकि दिलाराम चौक से कैंट की ओर जाने वालवाहनों को घंटाघर और बिंदाल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट

देहरादून में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा, जिनमें सेंट ज्यूड्स चौक, कारगी चौक, पंडितवाड़ी, लालपुल, बल्लीवाला अंडरपास, सर्किट हाउस तिराहा, पुरकुल और जोहड़ी गांव कट, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा और आईएसबीटी शामिल हैं।

बसों के लिए विशेष रूट प्लान

कुमाऊं, हरिद्वार, ऋषिकेश और डोईवाला क्षेत्र से आने वाली बसों को रिस्पना पुल, आराघर चौक, घंटाघर, बिंदाल पुल और दून स्कूल होते हुए आकाश गंगा तिराहा तक भेजा जाएगा। इन बसों का उतरने का स्थान पोस्ट ऑफिस तिराहा रहेगा और पार्किंग ONGC हेलीपेड ग्राउंड (नींबूवाला) में की जाएगी।
विकासनगर, सहसपुर और प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाली बसों को प्रेमनगर चौक, बल्लूपुर, बिंदाल पुल और दून स्कूल के रास्ते भेजा जाएगा। मसूरी और राजपुर क्षेत्र से आने वाली बसों को दिलाराम, हाथीबड़कला और एनेक्सी तिराहा होते हुए सीएसडी तिराहा तक भेजा जाएगा, जहां उनका स्टॉप और पार्किंग निर्धारित होगी।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

प्रशासन ने आमजन और बसों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। इनमें ONGC हेलीपेड ग्राउंड (नींबूवाला), चांदमारी ग्राउंड, बीजापुर फिल्टर प्लांट, गुरुद्वारा ग्राउंड, बन्नू स्कूल ग्राउंड और रेंजर्स ग्राउंड शामिल हैं।
इसके अलावा जसवंत ग्राउंड के पास वीआईपी वाहनों के लिए विशेष पार्किंग और अन्य स्थानों पर कार व दोपहिया वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

Related posts

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां

himvarta

Dehradun : सेंट ज्यूड चौक पर बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 छात्रों की जान

himvarta

देहरादून में 14 अप्रैल को PM मोदी का मेगा रोड शो—भाजपा ने शुरू की भव्य तैयारियां

himvarta

Leave a Comment