28.4 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

उत्तराखंड में युवतियों से छेड़छाड़ पर भड़का गांव, दो युवक पकड़कर पुलिस के हवाले

गरमपानी । रामगढ़ ब्लॉक के सतौली गांव में बाहरी क्षेत्र से पहुंचे समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर युवक अराजकता पर उतारु हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

एकजुट हुए ग्रामीणों ने घेराबंदी शुरु की तो अराजकता पर उतारु युवक भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। लोगों ने दोनों की धुनाई लगाकर उनके मुंह में कालिख पोत मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।

शुक्रवार को सतौली गांव में हुई घटना से हड़कंप मच गया। मुरादाबाद क्षेत्र से पहुंचे कुछ युवक गांव में पहुंचे। कार यूपी 19 एस 6086 में सवार युवकों ने क्षेत्र में पहुंचते ही आवाजाही कर रही युवतियों से छेड़छाड़ कर फब्तीयां कसनी शुरु कर दी। युवकों के हौसले बढ़ते देख युवतियों ने भी विरोध शुरु कर दिया तथा गांव के लोगों के साथ ही ग्राम प्रधान मीरा भंडारी को भी सूचना दी।

लोगों को एकत्र होता देख कार सवार युवकों ने भागने का प्रयास किया पर दो युवक आक्रोशित ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। युवकों के उलझनें पर गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों युवकों की धुनाई लगा दी तथा पुलिस को भी सूचना दी। शांत गांव में अराजकता करने व बेटियों से छेड़छाड़ करने पर दोनों युवकों के मुंह में कालिख भी पोत दी। ग्राम प्रधान मीरा से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय भी मय टीम मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी दी। शांत गांव को अशांत किए जाने की घटना पर कड़े शब्दों में निन्दा की। स्थानीय लोगों ने बताया कि अराजकता व छेड़छाड़ करने वाले युवकों की क्षेत्र में किसी वेलनैश सेंटर में कार्य के लिए पहुंचने की जानकारी मिली है। दोनों का किसी भी प्रकार का सत्यापन भी नहीं था।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई। चौकी प्रभारी सतीश उपाध्याय के अनुसार दोनों युवकों के साथ ही कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल जांच व तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

DM की सख्ती का असर! SIR कार्यक्रम की बदली तस्वीर, अफसरों की पीठ थपथपाई

himvarta

हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला : तत्कालीन जिलाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति, नगर आयुक्त की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव

himvarta

दून समेत छह जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट, शीत दिवस जैसी स्थिति रहने के आसार

himvarta

Leave a Comment