35.6 C
Dehradun, IN
June 22, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में मौसम का अलर्ट: 23 जून तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 27 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जून से लेकर 23 जून तक की यलो अलर्ट के तहत 21 जून को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है ।

वही 22 जून के लिए भी आईएमडी ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना व्यक्त की है । मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को भी मौसम विभाग में यलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, नैनीताल तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी. प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है । जबकि पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना तथा हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 25 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग के अनुसार 26 जून को राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है व हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

इसके अलावा मौसम विभाग ने 27 जून को भी राज्य के पर्वर्तीय जनपदों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है व राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है व्यक्त की है।

Related posts

भाजपा में बगावती सुर! संदीप राणा ने अपनी ही सरकार को घेरा, बोले— ‘दायित्वधारी जनता को बताएं, अब तक किया क्या?’

himvarta

धामी सरकार का बड़ा फैसला: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की घोषणा फिर से जीवित

himvarta

मंदिर दरगाह बाबा श्री पीर रतन नाथ जी (पेशावर वाले) समिति द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

himvarta

Leave a Comment