16 C
Dehradun, IN
March 25, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

मौसम अपडेट: उत्तराखंड के 8 जिलों में बारिश, 6 में बर्फबारी का अलर्ट; मैदानी इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी, 4 फरवरी तक मौसम खराब

उत्तराखंड के 8 जिलों में देर रात से कहीं-कहीं पर रुक-रुककर बारिश जारी है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

साथ ही 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। वहीं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई गई है।

झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

देहरादून में रूक-रूककर बारिश

देहरादून में कहीं-कहीं पर रूक-रूककर बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान लगभग 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम…

2 फरवरी: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश तथा 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

3 फरवरी: राज्य के सभी जिलों में बारिश/बर्फबारी की संभावना है। 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

4 फरवरी: राज्य के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश/बर्फबारी और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

himvarta

देहरादून में कूड़ा डंपिंग साइट में भीषण आग, जहरीले धुएं से जनजीवन प्रभावित

himvarta

महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात

himvarta

Leave a Comment