27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

हल्द्वानी में युवती की आपत्तिजनक फोटो से ब्लैकमेल! क्या है पूरा मामला?

लालकुआं। नगर में निवास करने वाली युवती की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने वाले फरार युवक को लालकुआं पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़िता की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर रहा था। फोटो और वीडियो हटाने के बदले पीड़िता से निजी फोटो व वीडियो की मांग कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

पीड़िता ने 29 जुलाई 2025 को कोतवाली लालकुआं में तहरीर दी. थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी सत्यम कुमार गुप्ता निवासी दमदाहा, जिला पूर्णिया (बिहार) के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि आरोपी न केवल उसकी आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर रहा था, बल्कि उसके भाई व पिता को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। कोतवाली प्रभारी ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

देहरादून में नशे के खिलाफ डीएम आशीष चौहान का बड़ा एक्शन, तस्करों पर सख्ती, अवैध नशा मुक्ति केंद्र होंगे सील

himvarta

कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल: 357 सिपाही और 84 SI ट्रांसफर

himvarta

मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 9 लाख से अधिक धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को की ट्रांसफर

himvarta

Leave a Comment