27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल से होते हुए उत्तराखंड पहुंची हवाएं, आज भी कोल्ड डे कंडीशन

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में कल अचानक मौसम बदला और शीत दिवस जैसी स्थिति हो गई। दिनभर चली सर्द हवाओं ने ठंउ मं इजाफा कर दिया है। आज भी कई जगहों पर सुबह कोहरा छाया रहा।

मैदानी इलाकों में शनिवार को हुई कड़ाके की ठंड के बाद से हर किसी के मन में यह सवाल था कि आखिर अचानक बिना बारिश के इतनी ठंड कैसे हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से होते हुए पश्चिमी विक्षोभ की सर्द हवाएं उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में पहुंची। जिसके चलते कोहरे मात्र से शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया, अभी तक कोहरा हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ही कुछ हिस्सों में देखने को मिल रहा था। लेकिन शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के साथ आई हवाओं में नमी देखने को मिली। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह हवाएं बारिश और बर्फबारी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाती हैं और तापमान में तेजी से गिरावट आती है।
यही वजह है कि 21 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश और बर्फबारी न होने की वजह पर उन्होंने बताया, जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है और बर्फबारी के लिए बारिश का होना बहुत जरूरी है। हालांकि 27 दिसंबर के बाद उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं।

Related posts

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की हालत बेहद गंभीर, बेटी बोली-पिता को है खतरा

himvarta

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी, 21 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा

himvarta

उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शानदार समापन हुआ, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद। अगले 39वें राष्ट्रीय खेलों के लिए मेघालय के मुख्यमंत्री को सौंपा ध्वज

himvarta

Leave a Comment