28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

हल्द्वानी में पार्किंग को लेकर हिंसा, स्कूटी विवाद में युवक के चेहरे पर 13 टांके

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव पुलिस चौकी से चंद कदम दूर दुकान में घुसकर चाकू से हमले में युवक लहूलुहान हो गया। उसे तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया। उसके होंठ से लेकर नाक के पास तक 13 टांके आए हैं।

घासमंडी मंगलपड़ाव निवासी विनय राजपूत (21) सब्जी मंडी में गौतम माँगा की दुकान में काम करता है। शुक्रवार को भी वह काम पर गया था। उसने दुकान के बाहर ही अपनी स्कूटी खड़ी की थी। दोपहर में स्कूटी हटाने को लेकर किसी युवक से उसकी कहासुनी हो गई।

विनय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपी ने विनय पर हमला कर दिया। उसके साथ एक अन्य युवक भी शामिल था। हमले में विनय के होंठ से लेकर नाक तक लंबा घाव हो गया। बीच-बचाव में उसका अंगूठा भी लहूलुहान हो गया।

Related posts

देहरादून सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू:सतपाल महाराज और गणेश जोशी समेत कई मंत्री मौजूद, विकास और नई नीतियों पर लगेगी मुहर

himvarta

पिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार

himvarta

महत गांव में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ा:गुलदार के आतंक से लंबे समय से परेशान थे ग्रामीण, ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया था

himvarta

Leave a Comment