28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

Dehradun: डोईवाला में हादसा, लोहाघाट से देहरादून आ रही रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 15 लोग थे सवार

देहरादून के डोईवाला में तड़के हादसा हो गया। लोहाघाट से देहरादून आ रही एक बस में अचानक आग लग गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना तड़के चार बजे की है। लालतप्पड़ साईं मंदिर के सामने पहुंचते ही बस ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगती देख हड़कंप मच गया। बस में 15 सवारियां थीं। आग लगने की खबर लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में लगाया और सभी सवारियों को उतारा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

Related posts

भीमताल में सनसनी: क्या जंगल में महिला पर वन्यजीव ने किया हमला?

himvarta

आउटसोर्सिंग भर्तियों के विरोध में बेरोजगार संघ का सचिवालय कूच, बड़े आंदोलन की चेतावनी

himvarta

सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी अब ऑनलाइन, एक क्लिक में मिलेगा हर अपडेट

himvarta

Leave a Comment