28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून के पलटन बाजार में भीषण आग, लाखों का नुकसान, जांच शुरू

देहरादून (पलटन बाजार): राजधानी के मुख्य व्यापारिक केंद्र पलटन बाजार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्थित एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान के भीतर रखा लाखों रुपये का माल जलकर पूरी तरह राख हो गया है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे आस-पास की अन्य दुकानों में फैलने से रोका।

​फिलहाल, आग लगने के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है ताकि नुकसान के सटीक आकलन और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके। इस घटना से बाजार के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

himvarta

हल्द्वानी में अमेजन स्टोर में भीषण आग, 2 कर्मचारियों की मौत

himvarta

देहरादून हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा – मां निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलिंग में 2 शूटर गिरफ्तार

himvarta

Leave a Comment