28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
अपराधउत्तराखंडदेहरादून

ऑपरेशन प्रहार: 5 NDPS मामलों के कुख्यात नशा तस्कर पर बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में 3 माह के लिए जेल

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आदतन नशा तस्कर के खिलाफ PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे तीन माह के लिए जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मपुरी निवासी नितिन उर्फ नाटू (30 वर्ष) पुत्र लॉरेंस लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण उसके विरुद्ध PIT NDPS एक्ट के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।

गृह अनुभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा जारी आदेशों के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। 27 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाईपास रोड स्थित एक ढाबे में छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पटेलनगर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • नितिन उर्फ नाटू पुत्र लॉरेंस
  • निवासी: मकान संख्या 338, ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, देहरादून
  • उम्र: 30 वर्ष

आरोपी का आपराधिक इतिहास

  • वर्ष 2020: धारा 8/22 NDPS Act
  • वर्ष 2021: धारा 8/21/27A NDPS Act
  • वर्ष 2023: धारा 8/21 NDPS Act
  • वर्ष 2024: धारा 8/21/60 NDPS Act
  • वर्ष 2025: धारा 8/21/60 NDPS Act

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर (चौकी प्रभारी, बाजार)
  • हेड कांस्टेबल सुशील कुमार
  • कांस्टेबल प्रवीण कुमार
  • कांस्टेबल राहुल कुमार

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि प्रदेश को नशामुक्त बनाने के अभियान को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

Related posts

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से UNDP प्रतिनिधिमंडल की हुयी मुलाकात: उत्तराखंड कौशल विकास एवं रोजगार पर फोकस

himvarta

नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: 2 शातिर विदेशी पैडलरों सहित 3 नशा तस्करों को 20.92 ग्राम अवैध कोकीन के साथ किया गिरफ्तार

himvarta

ऋषिकेश को स्वच्छ एवं हरित बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

himvarta

Leave a Comment