24.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारियों का तबादला, विजय नाथ बने ऋषिकेश नगर आयुक्त

देहरादून। शासन ने चार पीसीएस अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसके तहत पीसीएस विजय नाथ शुक्ला को नगर आयुक्त ऋषिकेश का जिम्मा दिया गया है।

सचिव हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह को सचिव नैनीताल विकास प्राधिकरण और महाप्रबंधक केएमवीएन का जिम्मेदारी दी गई है।

पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह को उपाध्यक्ष, टिहरी झील विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नगर आयुक्त ऋषिकेश के पद पर तैनात गोपाल राम बिनवाल को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है।

वहीं, फिलहाल हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव का पद भी फिलहाल खाली है। ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ और स्थानांतरण हो सकते हैं।

Related posts

भाजपा के दुष्यंत गौतम ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में 11 आरोपियों के नाम दिल्ली HC में शामिल किए

himvarta

हल्द्वानी हादसा: चलती ऑटो से गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत, मचा हड़कंप

himvarta

देहरादून में रफ्तार का कहर: सिटी बस ने एक के बाद एक कई लोगों को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल

himvarta

Leave a Comment