25.3 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सड़क हादसा: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

हरिद्वार। उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोग इन्हीं हादसों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला गढ़वाल मंडल से सामने आया है। हरिद्वार-लक्सर मार्ग के कटारपुर गांव के पास रविवार दोपहर एक खौफनाक हादसा हुआ, जिसमें अनियंत्रित कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर से 3 लोगों की मौत और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रिक्शा चालक आस मुहम्मद और उसमें सवार चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक विकास कुमार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Related posts

मा.मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी, मानव-वन्यजीव संघर्ष पर जिला प्रशासन अलर्ट

himvarta

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने नववर्ष पर पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता बनाए रखने के दिए निर्देश

himvarta

हल्द्वानी : पार्षद अमित बिष्ट के बेटे जय के पास मिली पिस्टल, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

himvarta

Leave a Comment