28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
अंतर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

15 लाख की ठगी: रुद्रपुर का युवक इथियोपिया में फंसा, बंधक बनाकर पीटा

Ethiopia Uttarakhand youth trapped: परिजनों को राजकुमार की तस्वीरें भेजी गई हैं। इनमें पीड़ित का मुंह बांधा हुआ है और पीठ पर चोट के गहरे निशान हैं।

रुद्रपुर: उत्तराखंड के भोले-भाले युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर खूब चूना लगाया जा रहा है। युवकों से विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं और फिर उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया जाता है।

ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के रुद्रपुर से भी सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा गया। युवक को दक्षिण कोरिया भेजने का वादा किया गया था। आरोपी से 15 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शुरुआत में 5.65 लाख रुपये दिए गए। इसके बाद कहा गया कि बाकी के 9.35 लाख रुपये दक्षिण कोरिया पहुंचने पर दिए जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने युवक रोहित के मामा राजकुमार को कहा कि उसे इथोपिया के रास्ते दक्षिण कोरिया भेजा जाएगा। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो रोहित ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

परिजनों को राजकुमार की तस्वीरें भेजी गई हैं। इनमें पीड़ित का मुंह बांधा हुआ है और पीठ पर चोट के गहरे निशान हैं। रोहित के मामा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के पास अपनी शिकायत लेकर गए। बताया गया कि रोहित को पहले बैंकॉक, फिर शारजाह-दुबई और उसके बाद इथियोपिया भेजा गया। इसके बाद 5 अप्रैल को रोहित का परिवार से संपर्क टूट गया। वहां से रोहित के मामा को कुछ तस्वीरें भेजी गईं, जिनमें उसका मुंह बंधा नजर आ रहा है और पीठ पर गहरे घाव हैं। मामले की शिकायत एसएसपी अजय गणपति से की गई है। एसएसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Related posts

कैंचीधाम जाने वालों को मिलेगी राहत: मुख्यमंत्री ने कैंचीधाम बाईपास का किया स्थलीय निरीक्षण

himvarta

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में मासूमों के साथ जो हुआ, उसे देखकर लोगों का खौल उठा खून

himvarta

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: पानी के टैंक में जहरीली गैस से मां और दो बेटों की मौत

himvarta

Leave a Comment