28.4 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
अपराधउत्तराखंड

बदरीनाथ धाम से भगवान का 5 लाख का मणि जड़ित स्वर्ण मुकुट चुराने वाला साधु गिरफ्तार, मुकुट बरामद

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में भगवान नारायण का सोने का मणि जड़ित मुकुट चोरी करने वाला शातिर साुध को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकुट की कीमत लगभग पाचं लाख रुएये बातई जा रही है। आरोपित से मुकुट व नकदी बरामद कर ली गई है।

तहरीर में बताया गया कि आश्रम में भजन-कीर्तन के लिए शरण लेने वाले साधु राघवदास ने 24 जुलाई 2026 की रात मंदिर से मुकुट एवं नकदी चोरी कर ली थी। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

एसपी चमोली के निर्देशन में गहन छानबीन की गई। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 29 जुलाई 2026 को बद्रीश गंगा वाटिका गेट (हनुमानचट्टी रोड) के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस ने आरोपित राघवराम पाठक उर्फ राघवदास पुत्र श्यामता प्रसाद पाठक, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम मुनीमपुर, थाना भिनगा, जनपद श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

उत्तराखण्ड सरकार का बड़ा फैसला: संस्कृत आयोग गठन की प्रक्रिया शुरू, देशभर से मांगे सुझाव

himvarta

उत्तराखंड राज्य में 21000 रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और लाखों मेडिकल स्टोर आखिर कैसे चल रहे? ड्रग कंट्रोलर से की कार्रवाई की मांग

himvarta

देहरादून में 25 लाख की ठगी! भरोसा जीतकर किरायेदार ने महिला को लगाया बड़ा चूना

himvarta

Leave a Comment