35 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

सितारगंज सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर घायल

सितारगंज : उधम सिंह नगर के सितारगंज में गुरुवार देर शाम एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने तीन मासूम युवकों की जिंदगी छीन ली। अमरिया रोड के मलपुरी इलाके में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे जा रही रेडी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि रेडी में सवार तीन युवक मौके पर ही अपनी जान गंवा बैठे, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार की शाम युवक गौरीखेड़ा से सितारगंज की ओर रेडी पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा अज्ञात वाहन रेडी से टकरा गया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रेडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवकों को बचाने का कोई मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सितारगंज उपजिला चिकित्सालय ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

Related posts

दुनियाभर में कुंभ मेले की चर्चा, हरिद्वार पहुंचे जापान के संतों ने देखी तैयारियां, बोले- बड़ी संख्या में आएंगे जापानी

himvarta

दूल्हा बाजार घटना का आरोपी गिरफ्तार, क्या था पूरा मामला?

himvarta

21 जनवरी को उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

himvarta

Leave a Comment