27.7 C
Dehradun, IN
August 2, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

नैनीताल में टूरिस्ट की कार पिकअप से भिड़ी : युवक मौत, 4 गंभीर; गाड़ी पलटी, यूपी से न्यू ईयर मनाने आए थे

उत्तराखंड के नैनीताल के काठगोदाम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर टूरिस्टों की कार पिकअप से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि 4 दोस्तों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप पलट गई।

मौके पर चीख-पुकार सुनकर राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और लोगों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर एक को निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। इसी दौरान पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार दिन रात करीब 12:00 बजे काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार में नेशनल हाईवे काठगोदाम-लालकुआं पर हुआ। सभी लोग यूपी के रहने वाले हैं और नए साल पर घूमने आए थे।

Related posts

देहरादून अलर्ट: हीट वेव खतरा बढ़ा, स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ लागू — सरकार एक्शन मोड में

himvarta

17 साल तक नहीं मिला इंसाफ, SDM ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने आग लगाकर दी दर्दनाक चेतावनी

himvarta

देहरादून में PM मोदी के दौरे से ट्रैफिक डायवर्जन: घर से निकलने से पहले देखें पूरा प्लान

himvarta

Leave a Comment