25.3 C
Dehradun, IN
August 3, 2026
https://himvarta.in/
उत्तराखंड

Uttarakhand Weather: नए साल से पहले बारिश-बर्फबारी के आसार, आज शीत दिवस की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी।

उत्तराखंड का मौसम नए साल से पहले बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30-31 दिसंबर के साथ एक-दो जनवरी को पर्वतीय इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उधर 29 दिसंबर को दून समेत छह जिलों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया।

पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड परेशान करेगी। इसके अलावा 30-31 दिसंबर से दो जनवरी तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
प्रदेश के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी की संभावना है। इसका सीधा असर प्रदेशभर के तापमान पर देखने को मिलेगा। तीन जनवरी को प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।

Related posts

मौसम अलर्ट: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, ऊंची चोटियों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

himvarta

समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार

himvarta

वनभूलपुरा मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, पुनर्वास कैंप लगाने के आदेश – 31 मार्च 2026 तक मांगी रिपोर्ट

himvarta

Leave a Comment